चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप को यूजरनेम फीचर पर नोटिस भेजने के बाद अब टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस जारी किया है।
नोटिस में दोनों प्लेटफार्मों के मौजूदा यूजरनेम फीचर पर सवाल उठाए गए हैं और पूछा है कि ये प्लेटफार्म धोखाधड़ी और नकली पहचान से जुड़ी चिंताओं को कैसे दूर कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने बुधवार को वॉट्सएप पर यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया था। इसमें चिंता जताई गई थी कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और नकली पहचान की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकार ने वॉट्सएप को यह फीचर तब तक रोकने का निर्देश भी दिया था जब तक कि इस मुद्दे पर “सरकार की संतुष्टि” तक विचार-विमर्श पूरा न हो जाए।
सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम और सिग्नल को नोटिस भेजा है, जिनमें पहले से ही यूजरनेम फीचर मौजूद है। नोटिस में सरकार ने पूछा है कि उन्हें यूजरनेम फीचर बनाए रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए और वे धोखाधड़ी व नकली पहचान से जुड़ी चिंताओं का समाधान कैसे कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने हाल में टेलीग्राम और उससे जुड़ी वेब सेवाओं पर 22 जून तक रोक लगा दी थी। इसकी वजह यह थी कि यह प्लेटफार्म लीक हुए और फर्जी नीट पेपर, गुमराह करने वाली सामग्री और इस परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का प्रसार रोकने में नाकाम रहा था।
हालांकि, रोक हटने के बाद भारत में यह प्लेटफार्म फिर चालू हो गया है।
यह भी देखें: पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग