October 6, 2025

अब यूपीआई ने विदेशों में भी मचाई धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

अब यूपीआई ने विदेशों में भी...

नई दिल्ली, 6 जुलाई : भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनियां में अपनी पहचान बना रहा है। अब कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो भी इस डिजिटल क्रांति में शामिल हो गया है। यह पहला कैरेबियाई देश बन गया है, जहां भारत का भीम ऐप और यूपीआई. सिस्टम लॉन्च किया गया है। त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ अब दुनियां के कुल 8 देश यूपीआई. का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो को इस डिजिटल साझेदारी के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों देशों ने डिजिटल तकनीक और सहयोग से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

इसमें डिजिलॉकर, ई-साइन और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) जैसे भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म को वहां लागू करने की बात भी कही गई।

भारतीय यूपीआई इन 8 देशों में भी चल रहा है

फ्रांस : 2024 में यूपीआई लॉन्च किया जाएगा, जिसका उपयोग एफिल टॉवर पर टिकट खरीदने के लिए किया जाएगा।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) : 2021 में लॉन्च किया गया, दुबई मॉल और अन्य स्टोर पर क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान।
भूटान : 2021 में भीम ऐप से लेनदेन शुरू करने वाला पहला पड़ोसी देश।
नेपाल : भारत और नेपाल के बीच सीमा पार भुगतान 2024 में शुरू होगा।
मॉरीशस : 2024 में यूपीआई और रुपे कार्ड लॉन्च, रुपे कार्ड को स्थानीय कार्ड के रूप में मान्यता दी जाएगी।
श्रीलंका : 2024 में लॉन्च, भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करेगा।
सिंगापुर : 2023 में यूपीआई सेवा शुरू, खुदरा और पर्यटन स्थलों पर क्यूआर कोड के जरिए भुगतान।
त्रिनिदाद और टोबैगो : 2024 में भीम ऐप से लेनदेन संभव, पहला कैरेबियाई देश जहां भारतीय यूपीआई का विस्तार हुआ।

यह भी देखें: मस्क ने ट्रंप के ‘ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ खोला मोर्चा, पोस्ट ने मचाई सनसनी