नई दिल्ली, 8 जून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राहुल गांधी द्वारा 2024 की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ का ब्लूप्रिंट’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता कई चुनावों में हार से दुखी और निराश हैं। इसीलिए वे ‘अजीब साजिशों’ का आरोप लगा रहे हैं। लोकतंत्र को सच्चाई की जरूरत है, ड्रामे की नहीं।
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर लोगों के विश्वास को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी आगामी चुनावों में अपनी पार्टी की संभावित हार को रोकने के लिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें जनसमर्थन नहीं मिल पा रहा है।
लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष
भंडारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता एक योजनाबद्ध साजिश के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव हारने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को लोकतंत्र विरोधी करार दिया।
महाराष्ट्र में पिछले साल हुई विधानसभा चुनावों के दौरान धांधली के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि जब मतदाताओं से अनुकूल परिणाम नहीं मिलते तो चुनाव संस्था को बदनाम करना पूरी तरह से अनुचित है। सूत्रों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस लेख पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया था।
यह भी देखें : गुरुग्राम बम हमले में गोल्डी बराड़ समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

More Stories
श्रीनगर से जम्मू पहुंचे नगर कीर्तन का संगतों ने किया भव्य स्वागत
दिल्ली दंगों पर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से क्या कहा?
नासा की तस्वीरों में दिखा अनोखा नजारा, लोगों ने कहा ये कोई एलियन है