धर्मशाला, 10 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर धालियारा के पास राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक हुआ।
बताया जा रहा है कि मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरी।
ब्रेक फेल होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। वाहन में सवार लोग कपूरथला से धार्मिक यात्रा पर निकले थे और चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन के बाद ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली में 35 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
घायलों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से राहत कार्य शुरू किया।
सभी घायलों को तुरंत देहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मयंक चौधरी (पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है और कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
यह भी देखें : डी.ए. के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल रहा

More Stories
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन
मेरठ में एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी जफर को किया गिरफ्तार
वंदे मातरम गाने पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा – पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी