चंडीगढ़, 26 मई 2026: पाकिस्तान ने इजराइल से दोस्ती करने और उसे देश के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी मौलिक विचारधाराओं से कोई समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा, “हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी एक दिन की बात पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता।”
ख्वाजा आसिफ ने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान शायद दुनिया का इकलौता देश है, जिसके पासपोर्ट पर साफ लिखा होता है कि यह इजराइल के लिए मान्य नहीं है। इससे पाकिस्तान का रुख पूरी तरह स्पष्ट है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुस्लिम देशों से अपील की थी कि वे इजराइल के साथ संबंध सुधारें और अब्राहम समझौते में शामिल हों। पाकिस्तान को भी संदेश दिया गया था कि अगर वह अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता है तो उसे इजराइल को मान्यता देनी होगी।
ये भी देखें: पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी

More Stories
अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए, केश्म द्वीप और सीरिक बंदरगाह को निशाना बनाया
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठी रात हमला किया, भारत के चाबहार पोर्ट का कंट्रोल टावर क्षतिग्रस्त
अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, ईरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना