July 16, 2025

लंदन में पाकिस्तानी राजदूत ने भारतीयों को दी सिर कलम की धमकी

लंदन में पाकिस्तानी राजदूत ने...

लंदन, 26 अप्रैल : पहलगाम हमले के बाद हर भारतीय के दिल में गुस्सा है और दुनियाभर में रह रहे भारतीय इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन एक बार फिर यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान को कोई शर्म नहीं है। 26 लोगों की मौत पाकिस्तानी अधिकारियों को एक मजाक लगती है। लंदन स्थित पाकिस्तानी दूतावास से भी ऐसी ही शर्मनाक हरकत सामने आई है, जहां पहलगाम हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे एक भारतीय को पाकिस्तानी राजदूत ने उकसाने की कोशिश की।

लंदन में एक पाकिस्तानी सेना के रक्षा अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से भारतीय प्रदर्शनकारियों की ओर इशारा करते हुए उनका गला काटने का इशारा किया। यह इशारा करने वाले अधिकारी कर्नल तैमूर राहत हैं, जो ब्रिटेन स्थित पाकिस्तान मिशन में पाकिस्तानी सेना, वायु सेना और सैन्य अधिकारी हैं। इस ऑपरेशन के बाद ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों और अधिकारियों में कोई अंतर नहीं रह गया है।

गला काटने का इशारा क्यों किया?

दरअसल, लंदन में रहने वाले भारतीय पहलगाम में हुए हमले के खिलाफ पाकिस्तानी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लंदन में भारतीय छात्र तेजस भारद्वाज ने पाकिस्तानी सेना के कायराना कर्नल द्वारा भारतीयों का गला काटने की पूरी घटना का विवरण देते हुए कहा कि कर्नल प्रदर्शन के दौरान बालकनी में आए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अनिवासी भारतीयों को उकसाने की कोशिश की, लेकिन भारतीयों ने अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखा। इस बीच, भारतीय समुदाय के लोगों ने पहलगाम हमले के खिलाफ लंदन की कई सडक़ों पर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/countdown-of-lashkar-e-taiba-has-begun-issue-of-pahalgam-terror-attack-raised-in-uk-parliament/