पानीपत, 10 जुलाई 2026: सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवक ने रात में छत के रास्ते घर में घुसकर रिश्ते में लगने वाली अपनी चाची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।
महिला के शोर मचाने पर पास ही सो रहे उसके 12 साल के बेटे ने तुरंत लाइट जला दी, जिससे आरोपी की पहचान हो गई। बच्चों को जागता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
सनौली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि घटना 9-10 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12 बजे की है। उस रात उसका पति किसी काम से समालखा गया हुआ था।
महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ आंगन में सो रही थी, जबकि अन्य बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे।
रात में जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तब पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भतीजा समून छत के रास्ते आंगन में उतर आया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दबे पांव उसकी चारपाई के पास पहुंचा, अचानक उसका मुंह दबा दिया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया।
यह भी देखें: बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार

More Stories
हरियाणा के 38 शिक्षकों को मिलेगा स्टेट टीचर्स अवार्ड, अग्रिम वेतन वृद्धि और नकद इनाम भी मिलेगा
यमुनानगर नगर निगम अब गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा मॉडल अपनाएगा, पार्किंग समस्या दूर करने की तैयारी
गुरुग्राम जलभराव मुद्दे पर सीएम नायब सैनी से मिले राव इंद्रजीत सिंह