नई दिल्ली,18 जून: 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 250 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी। उड़ान भरने से पहले विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन भरा हुआ था, जो हादसे के दौरान फट गया और सब कुछ जलकर राख हो गया। हवाई यात्रा को भले ही परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन माना जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल उठते रहते हैं।
अब यूक्रेनी एयरोस्पेस इंजीनियर तातारेंको व्लादिमीर निकोलायेविच ने एक ऐसा विमान तैयार किया है, जिसमें आपात स्थिति में यात्री केबिन को विमान से अलग किया जा सकेगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
3 साल की कड़ी मेहनत के बाद बनाया गया डिज़ाइन
तातारेंको ने 3 साल से ज़्यादा की मेहनत के बाद इस डिज़ाइन को तैयार किया है। इसे 2016 में लोगों के सामने पेश किया गया था। उन्होंने एक ऐसा कॉन्सेप्ट एयरक्राफ्ट तैयार किया है जिसमें पैसेंजर केबिन को अलग किया जा सकता है। इसके मुताबिक, अगर एयरक्राफ्ट में टेक-ऑफ, उड़ान या लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति आती है, तो पैसेंजर केबिन को अलग किया जा सकेगा।
इस यात्री केबिन में पैराशूट लगाया जाएगा, यह अपने आप खुल जाएगा और यात्री केबिन धीरे-धीरे नीचे उतरने लगेगा। अगर यह केबिन पानी में गिरता है तो इसमें लगे इन्फ्लेटेबल ट्यूब इसे पानी में रहने में मदद करेंगे। यात्रियों के सामान के लिए भी विमान में खास इंतजाम किए जाएंगे।

More Stories
ईरान पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
बेंजामिन नेतन्याहू का बयान: ईरान से जंग लंबी नहीं चलेगी
मस्कट के पास तेल टैंकर पर हमला; एक भारतीय की मौत