चंडीगढ़, 19 जून 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पटियाला निवासी नूर सिंगला और उनके माता-पिता को प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान (AIR-1) प्राप्त करने पर बधाई दी।
इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि नूर सिंगला ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली पेशेवर परीक्षाओं में से एक सीए फाइनल परीक्षा में 600 में से 499 अंक (83.17 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। नूर ने समर्पण, लगन और कठोर परिश्रम का एक नया मानदंड स्थापित किया है।
स्पीकर ने कहा, “नूर सिंगला की यह ऐतिहासिक सफलता उन हजारों पंजाबी युवाओं, विशेषकर छोटे शहरों के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो पेशेवर जगत में बड़ा नाम बनाने का सपना देखते हैं।” उन्होंने नूर के माता-पिता और शिक्षकों के अटूट सहयोग, त्याग और मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिसने इस शैक्षणिक यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्पीकर संधवां ने नूर सिंगला को उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि देश के वित्तीय क्षेत्र में पेशेवर उत्कृष्टता और सेवा के एक सफल सफर की शुभ शुरुआत साबित होगी।
यह भी देखें: स्पीकर कुलतार संधवां ने पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का किया विमोचन

More Stories
बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर सिंह बादल
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च – डॉ. बलजीत कौर
सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया