टोरंटो, 17 अप्रैल : कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney ने इस साल सितंबर में टोरंटो में एक बड़े निवेश सम्मेलन का आयोजन करने की पहल की है। इस समिट में दुनिया के 100 सबसे बड़े निवेशकों को आमंत्रित किया गया है, जो ट्रिलियनों डॉलर की पूंजी नियंत्रित करते हैं।
बड़ी कंपनियां और फंड होंगे शामिल
इस सम्मेलन में BlackRock जैसी निजी निवेश कंपनियां और GIC जैसे प्रमुख सॉवरेन वेल्थ फंड शामिल होंगे। हालांकि, आमंत्रण भेजे जाने के बावजूद अभी तक किसी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह समिट वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा को एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने की रणनीति का हिस्सा है। सरकार बंदरगाह, पाइपलाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश आकर्षित करना चाहती है।
Canada Pension Plan Investment Board के वरिष्ठ अधिकारी मिशेल लेडुक के अनुसार, यह समिट “Canada Inc.” को वैश्विक निवेशकों के सामने पेश करने जैसा होगा। उन्होंने इसे किसी बड़ी कंपनी के “इन्वेस्टर डे” जैसा बताया।
पिछले दशक में निवेश रहा कमजोर
पिछले 10 वर्षों में कनाडा में निवेश अन्य देशों की तुलना में कमजोर रहा। कई बड़े पेंशन फंड्स और निवेशकों ने देश के बाहर ज्यादा निवेश किया। हालांकि हाल के समय में विदेशी निवेश में सुधार देखने को मिला है। TD Economics की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में कनाडा में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 2007 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। 2015 में तेल की कीमतों में गिरावट और कड़े नियमों के कारण निवेश में गिरावट आई थी। अब Mark Carney ने निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने का वादा किया है।
सरकार ने “मेजर प्रोजेक्ट्स ऑफिस” की शुरुआत की है और कई प्रोजेक्ट्स को राष्ट्रीय हित में शामिल किया है।
यह भी देखें : एव्रिल लवीन का नया गाना ‘Ironic’ का कवर रिलीज

More Stories
एव्रिल लवीन का नया गाना ‘Ironic’ का कवर रिलीज
मैनिटोबा में वर्क परमिट को लेकर प्रदर्शन, पंजाबी युवाओं का भविष्य संकट में
ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार, इस्लामाबाद जा सकते हैं ट्रंप