तेहरान, 18 अप्रैल : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान अपना न्यूक्लीयर प्रोग्राम सीमित करने और यूरेनियम को उन्हें सौंपने पर राजी हो गया है। ट्रंप ने यह भी हा था कि ईरान अब स्ट्रेट आफ हार्मुज को सभी देशों के लिए खोलने पर राजी हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अमरीकी राष्ट्रपति का यह ब्यान सामने आने के बाद ईरान पूरी तरह भड़क गया है। ईरान ने ट्रंप को झूठा बताते हुए उनकी कही सभी बातों को खारिज कर दिया।
सोशल मीडिया पर हल नहीं होगी समस्या
ईरान बोला कि ट्रंप के सोशल मीडिया पर इतने गंभीर मुद्दों का हल नहीं होगा। ईरान ने कहा कि हम अपनी सम्प्रभुता से कभी समझौता नहीं करेंगे। जिक्रयोग है कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक्स पर लिखा हम लेबनान में सीजफायर के ऐलान के बाद हाेर्मुज स्ट्रेट को खोल रहे हैं और जब तक यह सीजफायर लागू रहेगा, होर्मुज का रास्ता खुला रहेगा। इसके बाद हमेशा की तरह जंग रुकवाने का क्रेडिट लेने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद को 10वीं जंग रुकवाने का क्रेडिट दे डाला।
ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान अपना यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए राजी हो गया है, जिसका खंडन ईरान ने किया। अब देखना होगा कि क्या इजराइल और लेबनान में जंग रोकने के लिए सीजफायर जारी रहेगा?

More Stories
ईरान-अमेरिका समझौते पर बढ़ी उम्मीदें, ट्रंप ने भेजा संशोधित प्रस्ताव
नेतन्याहू ने गाजा के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया
पाकिस्तान ने इजराइल को मान्यता देने से साफ कर दिया इनकार