July 16, 2025

म्यांमार के बाद अब नेपाल में आए भूकंप से सहमे लोग

म्यांमार के बाद अब नेपाल में आए...

नई दिल्ली, 5 अप्रैल : एक बार फिर से आए भूकंप ने लोगों को डरा दिया है। इस बार नेपाल में शुक्रवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। नेपाल ही नहीं, उत्तर भारत में भी लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए।

तीन झटकों से कांपा नेपाल

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को पश्चिमी नेपाल में लगातार दो भूकंप आए, जिनके बीच केवल तीन मिनट का अंतराल था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, 5.2 तीव्रता का पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे जाजरकोट जिले में दर्ज किया गया, इसके बाद रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया।

दोनों भूकंपों का केंद्र काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में जाजरकोट जिले के पानिक क्षेत्र में था। भूकंप के झटके पश्चिमी नेपाल के पड़ोसी जिलों सुरखेत, दैलेख और कालीकोट में भी महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता के बावजूद, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही म्यांमार में 7 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आया था, जिस में जान-माल की बहुत हानि हुई थी। इस भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/the-actress-revealed-that-she-felt-uncomfortable-many-times-during-intimate-scenes/