श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिले के उरी इलाके में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहा एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में आठ पुलिस कर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल पुलिस कर्मियों को उरी उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दुर्घटना कैसे घटित हुई?
शुक्रवार को सभी पुलिसकर्मी जिप्सी में सवार होकर उरी पुलिस चौकी पर तैनाती के लिए जा रहे थे। इसी बीच ट्विन ब्रिज के पास कार सड़क से फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) उरी ले जाया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

More Stories
पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान- कुलदीप सिंह धालीवाल
यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित, 38902 अभ्यर्थी सफल
पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव