नई दिल्ली: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। युवा क्रिकेटर ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने युवा वैभव के बेहतर भविष्य की कामना की।
आपको बता दें कि पीएम मोदी इस समय बिहार के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से हुई मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में सराहना हो रही है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
वैभव का आईपीएल रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह तब बनाई जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मैच में 38 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 11 छक्के शामिल थे। यह मैच 28 अप्रैल 2025 को जयपुर में खेला गया था।

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार