मेलबर्न, 30 अप्रैल : ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या संरचना में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अब इंग्लैंड मूल के निवासियों से अधिक हो गई है। ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (ABS) के 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या बढ़कर 9,71,020 हो गई है। वहीं इंग्लैंड मूल के लोगों की संख्या 9,70,950 दर्ज की गई है। यह मामूली अंतर होने के बावजूद ऐतिहासिक माना जा रहा है।
1891 के बाद पहली बार बड़ा बदलाव
आंकड़ों के अनुसार, 1891 में रिकॉर्डिंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब इंग्लैंड मूल की आबादी शीर्ष स्थान से नीचे खिसकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव प्रवासन पैटर्न में बड़े परिवर्तन को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों की संख्या में 5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं इंग्लैंड मूल की आबादी में अपेक्षाकृत स्थिरता और वृद्धावस्था के कारण गिरावट दर्ज की गई है।
ABS के अनुसार, वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी का लगभग 32 प्रतिशत हिस्सा ऐसे लोगों का है जिनका जन्म विदेश में हुआ है। यह आंकड़ा देश की बहुसांस्कृतिक संरचना को और मजबूत करता है।
यह भी देखें : किंग चार्ल्स ने ट्रंप को कनाडा का राष्ट्राध्यक्ष कह कर फिर ली चुटकी

More Stories
अरब सागर में भारतीय क्रू वाली नाव डूबने से बची, 14 भारतीयों का सुरक्षित रेस्क्यू
होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर ईरान ने मार गिराया, ट्रंप बोले- ईरान को देना होगा जवाब
ईरान-अमेरिका समझौते पर बढ़ी उम्मीदें, ट्रंप ने भेजा संशोधित प्रस्ताव