नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए मैच में प्रियांश आर्य की तूफानी पारी देखने को मिली। प्रियांश ने मात्र 39 गेंदों में शतक बनाकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। अपनी पारी में प्रियांश ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगाते हुए 9 छक्के और 7 चौके लगाए। 24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड कायम किए हैं।
वह आईपीएल. वह एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज शतक (गेंदों के लिहाज से) बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक बनाया था।
जाने ओर किन महारथियों के नाम है रिकार्ड
30 गेंद – क्रिस गेल (आरसीबी) 2013, 37 गेंद – यूसुफ पठान (आरआर) 2010, 38 गेंद – डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब) 2013, 39 गेंद – ट्रैविस हेड 2024, 39 गेंदें – प्रियांश आर्य 2025
प्रियांश आर्य ने चौथे मैच में ही इतिहास रच दिया। उनका शतक किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है। आईपीएल वनडे में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने 2013 में लगाया था। भारतीय खिलाडिय़ों की बात करें तो यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था।

More Stories
गॉल टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट
गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन
गॉल टेस्ट में तीसरे दिन बारिश के आसार, भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बनाये