मॉस्को, 30 जनवरी : रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण भेजा है, जिसकी जानकारी गुरुवार को रूसी सरकार ने दी। इस कदम से चार वर्षों से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध के समाप्त होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में अमेरिका ने भी दोनों देशों के बीच युद्धविराम के लिए प्रयासों को तेज किया है। यह बयान उस समय आया है, जब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच एक सप्ताह के सीजफायर की बात की थी।
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि कीव को न्योता भेजा गया है, लेकिन अभी तक मॉस्को को जेलेंस्की की ओर से इस निमंत्रण का कोई उत्तर नहीं मिला है। यूक्रेन की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जेलेंस्की ने बीते साल ठुकरा दिया था न्योता
यूक्रेनी प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पिछले साल रूस का इस तरह का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने यह कहते हुए निमंत्रण ठुकरा दिया था कि वह ऐसे देश की राजधानी में नहीं जा सकते जो हर दिन उनके देश पर मिसाइलें दाग रहा है। बीते साल जेलेंस्की ने सुझाव दिया था कि उनके मॉस्को जाने की बजाय पुतिन कीव आएं।
रूस-यूक्रेन के बीच एक हफ्ते का सीजफायर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को एक हफ्ते के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी सरकार के शटडाउन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध रोकने का फैसला इलाके में बहुत ज्यादा ठंड की वजह से लिया गया है।

More Stories
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं
अमेरिकी अदालत ने गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज किया
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, सात एयरपोर्ट पर काम बंद