चंडीगढ़, 19 फरवरी : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बरनाला में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान की रैली में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर Bathinda में आयोजित पदयात्रा में भी शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में Priyanka Gandhi Vadra के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
पार्टी में एकजुटता के प्रयास तेज
राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पार्टी नेतृत्व राज्य में विभिन्न गुटों को एकजुट करने के प्रयास तेज कर रहा है। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की जाएगी।
यह भी देखें : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने एस.जी.पी.सी. की कार्यशैली पर उठाए सवाल

More Stories
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े 6 आतंकी गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी
कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, पंजाब के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय आपसी लड़ाई में व्यस्त है – बलतेज पन्नू