चंडीगढ़, 01 नवंबर 2026: नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का शूटर मारा गया है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी प्रीति यादव के मुताबिक यह मुठभेड़ सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का शूटर माया उर्फ अमन त्यागी मारा गया। बदमाश पर 50,000 रुपये इनाम घोषित था।
डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एसओजी टीम और सेक्टर 126 की पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। चेकिंग के लिए एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी भी घायल हो गया। मौके को तुरंत घेर लिया गया और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अपराधी की मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अमन त्यागी के रूप में हुई है जिसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस अपराधी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। हाल ही में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना बादलपुर क्षेत्र में फायरिंग की एक घटना को अंजाम दिया था जिसके संबंध में मामला दर्ज है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से जहाज और 20 क्रू मेंबर्स को बचाया, राजनाथ सिंह ने दी बधाई
विशाखापत्तनम एचपीसीएल रिफाइनरी में लगी भीषण आग
पीएम मोदी आज पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे, चार नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे