चंबा, 18 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के पुखरी इलाके में चंबा-मसरुंड रोड पर बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।एक बोलेरो गाड़ी (HP-01C-2581) अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में एक ही गाँव के सात लोगों की मौत हो गई।
मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बोलेरो गाड़ी ग्राम पंचायत कुथेड़ के महल गाँव की थी। महल गाँव के लोग पास की पंचायत के काकडोथा गाँव में आयोजित एक बच्चे के मुंडन संस्कार (धाम) में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम और खाने-पीने के बाद, सभी लोग रात में बोलेरो कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, छतरुंड के पास कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएँ और तीन पुरुष शामिल हैं।
हादसे की खबर मिलते ही आस-पास के गाँवों के लोग सबसे पहले मौके पर पहुँचे और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुँचीं।
ये भी देखें: Palampur Accident: पालमपुर में बस हादसा, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर