कोलकाता, 16 नवम्बर: भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के कारण ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने कहा है कि गिल मैच के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था। वह चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे।
टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, “कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं। वह बचे हुए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर कड़ी निगरानी रखेगी।”
शुभमन गिल कैसे घायल हुए?
26 वर्षीय शुभमन गिल (Shubman Gill Injury Update) को साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करते समय चोट लग गई, जिसके बाद उनकी गर्दन में दर्द होने लगा। शुरुआत में चोट गंभीर नहीं लगी और फिजियो ने तुरंत उपचार दिया, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उनकी हालत बिगड़ती गई।
शाम तक दर्द इतना बढ़ गया कि उन्हें स्ट्रेचर पर स्टेडियम से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी गर्दन को सहारा देने के लिए एक सर्वाइकल कॉलर लगाया गया और मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया।
यह भी देखें : स्पिनरों की पिच पर बुमराह की गति ने दक्षिण अफ्रीका को 159 पर ही निपटाया

More Stories
बी.सी.सी.आई. ने सनराइस हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर लगाया जुर्माना
IPL 2026: रविंद्र जडेजा का धमाकेदार प्रदर्शन
आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हैदराबाद के फैंस के लिए खुशखबरी