नई दिल्ली, 30 सितंबर : MCX (मल्टी कमोडिटी मार्केट) में चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दोपहर 3:28 बजे MCX पर चांदी की कीमत में 2613 रुपये की गिरावट आई है। यह लगातार गिरावट है। पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं अभी चांदी की कीमत क्या है।
दोपहर 3:43 बजे चांदी की कीमत ₹140,997 प्रति किलोग्राम थी। अब तक इसमें ₹2,102 प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है। चांदी का अब तक का न्यूनतम मूल्य ₹140,050 प्रति किलोग्राम और अधिकतम मूल्य ₹143,099 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
यह भी देखें : भारत-भूटान रेल परियोजना पर 4,033 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

More Stories
कोरोना काल में रद्द हुई शादी की बुकिंग: रिज़ॉर्ट को ब्याज समेत लौटानी होगी रकम
एक जख्म ने खोला 20 साल पुराना राज, कमर में फंसी थी गोली
पाकिस्तान ने ट्रंप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने की गुहार लगाई थी