नई दिल्ली, 19 जनवरी : निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। चांदी ने पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सप्लाई वाली चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 13,553 रुपये या 4.71 फीसदी की बड़ी बढ़त के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 फीसदी बढ़कर 94.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, औद्योगिक मांग में तेजी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के कारण चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन मिला है। यही वजह है कि हालिया सत्रों में चांदी, सोने की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
निवेशकों में बढ़ा भरोसा
चांदी की कीमतों में आई इस ऐतिहासिक तेजी से कमोडिटी बाजार में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और मांग के आधार पर चांदी में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी देखें : सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजों-यूनिवर्सिटीयों में खाली पद भरने के आदेश दिए

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात