चंडीगढ़, 06 मई 2026: फतेहाबाद जिले में गुरु नानकपुरा चौकी के पास एक युवक का कंकाल मिला है। मृतक की पहचान अहरवां गांव निवासी विरसा के रूप में हुई है।
परिजनों ने कंकाल के पास से मिले कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी पहचान की। विरसा के भाई ने बताया कि 18 अप्रैल को वह घर से सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। 19 अप्रैल को सदर थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में विरसा की हत्या कर दी।
पुलिस को पहले गुरु नानकपुरा चौकी के सामने खेत में खोपड़ी मिली थी, जिसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया था। मंगलवार शाम परिजन अस्पताल पहुंचे और खोपड़ी की पहचान की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेतों में तलाश शुरू की तो अलग-अलग जगहों पर कंकाल के बाकी अंग मिले।
पुलिस ने कंकाल को डीएनए जांच के लिए अग्रोहा भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
ये भी देखें: डोली विदाई की वीडियो बना रहे कैमरामैन को तेज रफ्तार कार ने कुचला

More Stories
कुरुक्षेत्र में हरियाणा की पहली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ
हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल टली, अनिल विज के साथ हुई बैठक
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आज सरकार से अहम बैठक