हिसार, 06 मई 2026: हरियाणा के हिसार में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। आग होटल के किचन से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत की चौथी मंजिल तक फैल गई।
आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि होटल में लगे एसी फटने लगे। होटल स्टाफ ने अपनी जान बचाते हुए भागकर बाहर निकलने में कामयाबी हासिल की। पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं जिन्हें लोगों ने तुरंत हटाया।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने करीब दो से तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एहतियात के तौर पर होटल से सटी इमारतों को भी खाली करा लिया गया।
इस दौरान एक युवती होटल से सटी बिल्डिंग में फंस गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर कंबल फैलाकर उसे दूसरी मंजिल से कूदकर बचाया। उसी समय ऊपर से गिरी एक ईंट महिला के सिर पर लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पांच किलोमीटर दूर से भी आग का धुआं साफ दिखाई दे रहा था।
होटल डिजायर हिसार के रामपुर निवासी शुभम शर्मा का है। इसमें 15 कमरे हैं। आग बुधवार शाम करीब चार बजे किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी। उस समय मौजूद पांच कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
यह भी देखें: आंध्र प्रदेश में बस-टिप्पर टक्कर के बाद आग, 14 की मौत, 23 घायल

More Stories
हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक
रोहतक में 9वीं कक्षा के छात्र ने रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या
नरवाना: हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 8 से 10 यात्री घायल