चंडीगढ़, 18 जून 2026: हरियाणा के पूर्व राज्यसभा सांसद और ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लुटियंस क्षेत्र में स्थित अपने बंगले को 1,260 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह हाल के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में शामिल है।
करीब तीन एकड़ में फैला यह बंगला कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के पास भगवान दास रोड पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार, इस संपत्ति को दिल्ली के एक प्रमुख कारोबारी परिवार ने खरीदा है। हालांकि, खरीदार की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
सूत्रों ने बताया कि सौदा दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। ज़ी समूह के प्रवक्ता ने इस लेन-देन पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
सुभाष चंद्रा ने यह संपत्ति वर्ष 2015 में 304 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यानी महज 10 वर्षों में इस बंगले का मूल्य चार गुना से भी अधिक बढ़ गया है।
ये भी देखें: हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पकड़ सड़क पर लेटे नजर आए

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया