पंचकूला, 18 जून 2026: हरियाणा के चर्चित पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने IAS अधिकारी राम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
राम कुमार सिंह उस समय पंचकूला नगर निगम के आयुक्त के पद पर तैनात थे, जब कथित वित्तीय अनियमितताएं हुईं। उन पर नगर निगम के सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का गंभीर आरोप है।
CBI जांच में सामने आया है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम की राशि को फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर निजी शेल कंपनियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
जांच के अनुसार, नगर निगम पंचकूला का बैंक खाता सेक्टर-32 स्थित IDFC First Bank शाखा में वित्त विभाग हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए खोला गया था। खाते से जुड़े दस्तावेजों में जानबूझकर गड़बड़ियां की गईं, ताकि संदिग्ध लेनदेन छिपाए जा सकें।
मामला उजागर होने के बाद हरियाणा सरकार ने 9 अप्रैल 2026 को राम कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था।
यह भी देखें: Punjab: नगर निगम जोन-सी की बड़ी कार्रवाई, बरोटा रोड पर तीन अवैध दुकानें ध्वस्त

More Stories
सुभाष चंद्रा ने 1,260 करोड़ में बेचा दिल्ली का लुटियंस बंगला
अंबाला पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता, दुखेड़ी गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज