कानपुर, 2 जून : उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक आश्रम में 19 वर्षीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी सामने आई है। यह घटना जनवरी में हुई थी और रिपोर्ट के अनुसार, लडक़ी को नशीले लड्डू खिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। यह शिकायत चार महीने बाद दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ रिपोट्र्स में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने मामला देर से दर्ज किया।
आश्रम के महंत व चेलों पर लगाया आरोप
कानपुर के गोविंद नगर की रहने वाली पीडि़ता का दावा है कि पुराने कपड़े बेचने की जगह तलाशते समय उसकी मुलाकात गोविंद महतो से हुई थी। महतो कथित तौर पर उसे आश्रम ले गया और वादा किया कि वह उसे प्रभावशाली लोगों से मिलवाएगा जो उसे आश्रम में जगह दिलाने में मदद कर सकते हैं।
आश्रम में लड्डू दिए जाने के बाद वह बेहोश हो गई और उसके बाद आश्रम के महंत गोविंद महतो और कई अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिनमें मंदिर के पुजारी चार नामजद व्यक्ति भी शामिल थे।
राजनीतिक प्रभाव के कारण केस में देरी
जब पीडि़ता से पूछा गया कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने में चार महीने का इंतजार क्यों किया, तो उसने कहा कि उसे आरोपियों के कथित राजनीतिक संबंधों के कारण प्रतिशोध का डर था। पीडि़ता ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है, जो सोशल मीडिया पर भी है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति आश्रम के अंदर कथित तौर पर उसकी पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/rajeev-shukla-will-be-the-interim-president-of-bcci/
More Stories
पाकिस्तान से लेकर म्यांमार तक फिर कांपी धरती, भारत में भी भूकंप के झटके
सुरक्षा बलों की गोलीबारी में हुई मौतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: वांगचुक
बिहार चुनाव से पहले 62,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू होंगी