मुजफ्फरनगर, 6 जून 2026: दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार घटना छपार थाना क्षेत्र के सिसोना गांव के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
ये भी देखें: सूरत में दो सरकारी बसों की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज