नई दिल्ली, 4 मई : पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजों का आज निर्णायक दिन है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही कोलकाता समेत राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सबसे ज्यादा ध्यान भवानीपुर विधानसभा सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। इस सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।
गिनती केंद्रों पर भारी पुलिस तैनाती
भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा नेताजी इंडोर स्टेडियम और मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। मतगणना के दौरान भाजपा और टीएमसी के एजेंट लगातार केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच भवानीपुर में दोनों पार्टियों के एजेंटों के बीच तीखी बहस भी हुई। टीएमसी एजेंटों ने आरोप लगाया कि उन्हें फाइलें और पेन अंदर ले जाने से रोका जा रहा है, जबकि भाजपा एजेंटों को इसकी अनुमति दी जा रही है।
टीएमसी एजेंटों ने उठाए सवाल
एक टीएमसी एजेंट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान ममता बनर्जी के समर्थक के रूप में ही काफी है और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग की ओर से पूरे राज्य में मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

More Stories
नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
टूंडला के उसायनी में कल सीएम योगी आवास योजना के 568 घरों की चाबी सौंपेंगे
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव: सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में 7 महिलाओं की मौत, 67 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती