मुंबई, 20 अक्टूबर 2026: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। जहां वे मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका लंबे समय से लंबित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
अपने दौरे के दौरान रुबियो आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के अलावा गुजरात के जामनगर स्थित ऊर्जा केंद्र का भी दौरा करेंगे। वार्ता में व्यापार समझौते को गति देने के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा जरूरतों और रूसी तेल आयात जैसे संवेदनशील विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
रुबियो के शाम को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फ्रीडम 250 रिसेप्शन में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। बुधवार को वे गुजरात के जामनगर जाएंगे। जो एक महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र है।
ये भी देखें: बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने घर में आग लगाने की कोशिश की

More Stories
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग
दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- ‘सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण’
दुर्गा पूजा भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शुभेंदु अधिकारी, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा