किशनगढ़, 22 मार्च : कुछ दिन पहले यहां भोगपुर पुलिस ने एक कार चालक का पीछा किया, जो नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे खेतों में पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस दौरान, पुलिस ने चालक पर गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उसके हाथ में लगी।
अब इस घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आया है, जिस में सारी घटना दिखाई दे रही है। पुलिस नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक सख्त बनाते हुए लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान पुलिस प्रशासन नशेडिय़ों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
पुलिस पर लगाए आरोप
जब चालक ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोलियां चलाईं। घायल व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसने इस घटना के बाद एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वीरेंद्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
वीरेंद्र ने कहा कि वह अपने घर से दूर कहीं जा रहा था, जब पुलिस ने उसे रोका। विरेन्द्र ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उस पर गोलियां चलाईं। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में हडक़ंप मचा दिया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके और ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई की जा सके।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/municipal-corporation-ludhiana-receives-smart-city-award/
More Stories
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता से मिले
मजीठिया मामले में हाईकोर्ट से बड़ी खबर, कोर्ट ने नहीं दी कोई राहत
पंजाबवासियों के लिए खतरे की घंटी! कांगड़ा के पोंग डैम के खोले गए फ्लड गेट