बेरी, 16 दिसंबर : हरियाणा सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के आश्रितों (निर्भरों) को सरकारी नौकरियां प्रदान करने का निर्णय लिया है। ये नौकरियां हरियाणा कौशल निगम के अंतर्गत योग्यता के आधार पर स्तर 1, 2 और 3 में प्रदान की जाएंगी। एसडीएम रेणुका नंदल ने कहा कि दंगों में मारे गए लोगों के परिवार 17 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक झज्जर स्थित डीसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
1984 के सिख विरोधी दंगों में हरियाणा में 121 सिखों की हत्या कर दी गई थी। इन परिवारों में से प्रत्येक के एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक संशोधित नीति जारी की है। संविदा कर्मचारी नियुक्ति नीति-2022 में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन के तहत, 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए हरियाणा के नागरिकों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा के आधार पर संविदा पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।

More Stories
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा बढ़ाई