चंडीगढ़, 17 अप्रैल : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान बिल 2026 को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी साझा की। यह संशोधन बिल 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। बिल का उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान से जुड़े मामलों में सख्त प्रावधान लागू करना है।
राज्यपाल के फैसले पर टिकी नजरें
अब सबकी निगाहें राज्यपाल गुलाब चंद कटारीया पर हैं। वे इस बिल को मंजूरी दे सकते हैं, या आगे विचार के लिए राष्ट्रपति के पास भेज सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा था कि उन्हें अभी तक यह संशोधन बिल प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि अब बिल औपचारिक रूप से राज्यपाल को भेज दिया गया है और आगे की प्रक्रिया उनके निर्णय पर निर्भर करेगी। अब यह देखना अहम होगा कि राज्यपाल इस बिल को तुरंत मंजूरी देते हैं या इसे राष्ट्रपति के पास भेजकर आगे की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू होती है।
यह भी देखें :

More Stories
ठाकुर दिलीप सिंह को भगोड़ा घोषित, मोहाली CBI अदालत का बड़ा फैसला
बारिश से खराब फसल को लेकर किसानों को मिली राहत
अकालियों पर पीढ़ियों की ‘नस्लकुशी’ का केस चलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत मान