धर्मशाला, 22 जून 2026: जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के सरडदाई गांव के खेतों में शनिवार को पाकिस्तानी निशान वाला गुब्बारा मिलने से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर लिखावट देखकर ग्रामीणों में चिंता फैल गई।
सूचना मिलते ही गांव के उपप्रधान राज कुमार ने थाना रक्कड़ को इसकी जानकारी दी। एसएचओ इल्मदीन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना के बाद पूरे दिन गांव में चर्चाओं का सिलसिला चलता रहा। कुछ लोग इसे सीमा पार से आए बता रहे थे तो कुछ इसे हवा में उड़कर आया सामान्य गुब्बारा मान रहे थे। पूर्व प्रधान अनिल शर्मा समेत कई ग्रामीणों ने घटना की गहन जांच की मांग की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत सूचना दें। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
यह भी देखेें: हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तानी ध्वज के लोगो वाले गुब्बारे मिले

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत