June 22, 2026

ऊना: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत

कैबिनेट ने 18,509 करोड़ के प्राॅजैक्टों को दी...

ऊना, 22 जून 2026: जिला ऊना के अंब उपमंडल के नंदपुर क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बृजेश्वर कुमार (40) पुत्र श्री राम, निवासी गांव जालिम नंगला, तहसील दातारानी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अंब क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि बृजेश्वर कुमार शाम को काम से घर लौट रहा था। नंदपुर के पास जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक आई तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें: हिमाचल में टीजीटी आर्ट्स ट्रेनी के 425 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का चयन