चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026: हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने पांच आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड यानी हार्ट्रॉन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीराम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एचपीजीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 PCS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

More Stories
अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा चश्मा बदलवा लें
हरियाणा में सितंबर से दिसंबर तक मेगा जॉब फेयर, सीएम सैनी समेत मंत्री पहुंचेंगे युवाओं तक
डडूमाजरा में लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ, पीईसी ने डिजाइन को मंजूरी दी