फरीदाबाद, 18 नवंबर 2026: दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले पलवल और फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दिल्ली-आगरा खंड पर 1123.56 करोड़ रुपये की लागत से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
इसके तहत जिले में दो फ्लाईओवर और फरीदाबाद में एक रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पूरी परियोजना में तीन आरओबी चार फ्लाईओवर और चार व्हीकल अंडरपास बनाए जाएंगे। बाकी मथुरा और आगरा के लिए प्रस्तावित हैं।
परियोजना से पलवल और फरीदाबाद में हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इन दोनों जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन दिल्ली गुरुग्राम मथुरा और आगरा की ओर आवागमन करते हैं। औद्योगिक गतिविधियों माल ढुलाई और दैनिक यात्रियों के कारण हाईवे पर यातायात का दबाव बना रहता है। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारों के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को सजा में छूट देने का बिहार सरकार का फैसला रद्द किया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित 5 आतंकी हैंडलर्स की 29 कनाल संपत्ति जब्त की
केरल के स्कूल में दोस्तों को दिखाने के लिए बंदूक लेकर पहुंचा छात्र, गलती से चली गोली, छात्र घायल