May 22, 2026

अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह

तुलसी गबार्ड

वाशिंगटन, 22 मई 2026: अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पति की हड्डी के कैंसर जैसी दुर्लभ बीमारी का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।

तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की जानकारी दी।

अपने इस्तीफे में गबार्ड ने लिखा कि पति की बीमारी से लड़ाई में उनका पूरा साथ देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उनका आखिरी कामकाजी दिन 30 जून होगा।

गबार्ड ने ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पर उनके भरोसे और पिछले डेढ़ साल में नेशनल इंटेलिजेंस ऑफिस को लीड करने का मौका देने के लिए वह दिल से आभारी हैं।

ट्रंप ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से तुलसी गबार्ड 30 जून को प्रशासन छोड़ देंगी। राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि गबार्ड के जाने के बाद नेशनल इंटेलिजेंस के प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर एरॉन लुकास एक्टिंग डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी देखें: मिडिल ईस्ट में कतर के एयरस्पेस से अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान लापता