October 16, 2026

अमेरिका ने फिर ईरान के कई ठिकानों पर किया हमला, ईरान ने भी दिया जवाब

ईरान अमेरिका युद्ध

तेहरान, 13 जुलाई 2026: अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों की इस तीसरी कड़ी में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है।

हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर समेत कई इलाकों में किए गए।

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए कई परमाणु बमों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

ISNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा।

ये भी देखें: नेतन्याहू ने कहा – ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा, लेकिन सत्ता पर पकड़ कमजोर