April 24, 2026

मास्क पहने युवक द्वारा कनाडा में सिख बुजुर्ग से बदसलूकी का वीडियो वायरल

मास्क पहने युवक द्वारा कनाडा में सिख बुजुर्ग...

ओंटारियो, 24 अप्रैल : Canada के Ontario प्रांत के वुडस्टॉक में एक सिख बुजुर्ग के साथ नस्लीय बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति बुजुर्ग को सार्वजनिक स्थान पर परेशान करता नजर आ रहा है। स्थानीय सिख समुदाय और अन्य लोगों ने इस घटना को “बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य” बताया है।

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं का कनाडाई समाज में कोई स्थान नहीं है। सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाओं में कहा गया “यह सिर्फ सिखों का नहीं, बल्कि इंसानियत का मुद्दा है। Woodstock Police Service ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वीडियो की समीक्षा की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

एंटी-सिख नफरत पर बढ़ती चिंता

इस घटना ने देश में बढ़ रही एंटी-सिख नफरत को लेकर चिंता को फिर से उजागर कर दिया है। World Sikh Organization of Canada इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास तेज कर रही है। WSO द्वारा जारी एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 80% सिख कनाडाई मानते हैं कि हाल के वर्षों में उनके खिलाफ नफरत बढ़ी है। 65% लोगों ने मौखिक उत्पीड़न का सामना करने की बात कही। इस अध्ययन में नस्लवाद, ज़ेनोफोबिया और गलत जानकारी को इसके प्रमुख कारण बताया गया है।

विशेषज्ञों और समुदाय के नेताओं का कहना है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जागरूकता, शिक्षा और कड़े कानूनी कदमों की जरूरत है, ताकि देशभर में हेट क्राइम की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी देखें : अमेरिका के मॉल में गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल