चंडीगढ़, 27 जून 2026: टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया की 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से शिकस्त दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। लॉरकन टकर ने 50 रन की उपयोगी पारी खेली।
जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।
आयरलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 में पहली हार है। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेल रही थी। वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला।
ये भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने साफ किया, कहा – वापसी का कोई इरादा नहीं

More Stories
BCCI ने बढ़ाई फिटनेस की कठिनाई, ब्रोंको टेस्ट का समय घटाया
बांग्लादेश में शाकिब अल हसन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने घर में आग लगाने की कोशिश की
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी, बाबर आजम शतक के करीब