मॉस्को, 4 अगस्त : रूस के कामचटका में क्रैशेनिकोव ज्वालामुखी 600 साल में पहली बार फटा। कामचटका के आपातकालीन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ज्वालामुखी 2 अगस्त को फटा था। मंत्रालय ने बताया कि 1856 मीटर ऊँचे क्रैशेनिकोव ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद राख का बादल 6,000 मीटर की ऊँचाई तक फैल गया, जिसके कारण इस क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह विस्फोट चार दिन पहले रूस के कामचटका द्वीप पर आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से संबंधित हो सकता है। इससे पहले बुधवार को कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित क्लुचेवस्काया सोपका ज्वालामुखी में भी विस्फोट हुआ था। सोपका ज्वालामुखी यूरोप और एशिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
यह भी देखें : क्या महान वैज्ञानिक स्टीफन की एलियंस के बारे में भविष्यवाणी सच होगी?

More Stories
ईरान-अमेरिका समझौते पर बढ़ी उम्मीदें, ट्रंप ने भेजा संशोधित प्रस्ताव
नेतन्याहू ने गाजा के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया
पाकिस्तान ने इजराइल को मान्यता देने से साफ कर दिया इनकार