वाशिंगटन डीसी, 15 नवम्बर : अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की प्रचंड जीत की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसक मैरी मिलबेन ने एक पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों ने पहले उन्हें इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल किया क्योंकि उन्होंने भाजपा का समर्थन किया था।
कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला
मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय राहुल गांधी, कांग्रेस और वे सभी ‘गांधी गुंडे’ जिन्होंने कई हफ़्ते पहले एक्स पर मुझे ट्रोल किया था, अब मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बिहार चुनाव जीत रहे हैं। जबकि कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बिहार चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।’ बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह भी देखें : महंगाई ने अमेरिकियों की कमर तोड़ी तो डोनाल्ड ट्रंप ने लिया यू-टर्न

More Stories
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह
क्या बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप? उन्होंने कहा – ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’