August 13, 2026

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, इसी महीने छोड़ेंगी पद

कैरोलिन लेविट

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इसी महीने अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। कैरोलिन लेविट ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले को ‘भावुक लेकिन जरूरी फैसला’ बताया।

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे व्यस्त नौकरियों में से एक को संभालने के साथ मां की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। पद छोड़ने की वजह उन्होंने अपने दो छोटे बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा बताई है।

कैरोलिन लेविट ने वर्ष 2025 में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति पद संभालने के बाद व्हाइट हाउस प्रेस सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थीं। हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी ताकि वह अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें। उन्होंने कहा कि वह कैरोलिन के इस फैसले को पूरी तरह समझते और सम्मान करते हैं।

ये भी देखें: ट्रंप का ईरान को संदेश, 60 दिनों में समझौता न हुआ तो होर्मुज स्ट्रेट में लगेगा टोल