बेंगलुरु, 1 मई : इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सोनू भीड़ से कहते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपना आपा खो दिया और एक लडक़े को डांट लगाई। वीडियो में सोनू कह रहे हैं कि उन्हें कन्नड़ से प्यार है, लेकिन फिर भी उस लडक़े ने उन्हें कन्नड़ में गाने के लिए ‘बुरी तरह से धमकाया’।
सोनू ने पहलगाम की घटना के बारे में भी बात की
उन्होंने यह भी बताया कि विश्व में कहीं भी उनके परफॉर्मेंस के दौरान यदि भीड़ में एक भी कन्नड़ फैन मौजूद हो तो वो उसके लिए भी गाते हैं। सोनू निगम ने कहा, ‘मैं पूरी दुनियां में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा बोलता हूं मैं, सबको बोलता हूं मैं…14,000 दर्शकों की संख्या में हमें एक आवाज आती है, ‘कन्नड़’। तो मैं उनके लिए एक कन्नड़ गाना गाता हूं। मैं इतनी इज्जत करता हूं आपकी, इतना प्यार करता हूं। तो थोड़ा सा ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। यही कारण है जो पहलगाम में हुआ।
दिल्ली में परफॉर्म कर रहे थे सोनू
हाल ही में सोनू ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में परफॉर्म किया था। तभी उन्होंने ये बात कही। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘तलाश’ (1992) के गाने ‘हम तो छैला बन गए’ से की थी। सोनू ने 1990 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया और ‘संदेशे आते हैं’ (बॉर्डर) और ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस) जैसे हिट गानों से जल्द ही प्रसिद्धि पा ली।
More Stories
केंंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू को भडक़े ओवैसी ने क्यों कहा ‘आप मंत्री हैं राजा नहीं…’
बोर्ड कमीशन से लेकर पंजाब के बंगलों तक में दिल्ली के नेताओं का कब्जा!
दलाई लामा को भारत रत्न देने की तैयारी, चीन की तीखी प्रतिक्रिया