नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा अपने पति विराट कोहली के साथ रीढ़ की हड्डी की तरह खड़ी रही हैं। चाहे वह क्रिकेट स्टेडियम में विराट के शानदार खेल का जश्न मनाना हो या उनके करियर के कठिन समय में उनका समर्थन करना हो। सोमवार यानी 12 मई का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन माना जाएगा, क्योंकि आज किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
विराट के टेस्ट संन्यास पर अनुष्का की प्रतिक्रिया
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कोहली के टेस्ट क्रिकेट सफर की अंदरूनी जानकारी दी है और लिखा है-
वे रिकार्डों और उपलब्धियों के बारे में बात करते थे। लेकिन मैं संघर्ष के दिनों में उन आंसुओं को याद रखूंगा जो किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अमर प्रेम दिया है मैं जानता हूं कि इसने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट श्रृंखला के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटते हैं।
विराट लंदन रवाना हुए
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के कुछ ही समय बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। माना जा रहा है कि कोहली अपने परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, वह आईपीएल 2025 के आगामी कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में फिर से शामिल हो जाएंगे।

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव