नई दिल्ली, सोशल मीडिया और ओटीटी पर अश्लील सामग्री पर रोक लगाने की मांग उठ रही है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की। इस पर कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किया है।
केंद्र सरकार के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने नेटफ्लिक्स, उल्लू डिजिटल लिमिटेड, ऑल्ट बालाजी, ट्विटर, मेटा प्लेटफॉर्म और गूगल को नोटिस जारी किया है।
याचिका में क्या मांग की गई?
पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहुरकर समेत कुछ लोगों ने अश्लील सामग्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में केंद्र सरकार से राष्ट्रीय सामग्री नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीसीओ) गठित करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का यह भी कहना है कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म को अश्लीलता रोकने के लिए दिशा-निर्देश तय करने चाहिए।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज की
UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
मुजफ्फरनगर में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला-बच्चे समेत तीन की मौत