लखनऊ, 14 नवंबर 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में यूपी के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने दशकों तक ‘वन रैंक-वन पेंशन’ को लटकाए रखा। सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में नहीं था। लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि कोई भी देश हो या समाज सुरक्षित माहौल में ही उसकी गति प्रगति में बदल सकती है। सुरक्षा का माहौल न हो तो गति को दुर्गति में बदलने में देर नहीं लगती। सियाचिन की ठंड हो या राजस्थान की गर्म रेत हर मोर्चे पर हमारा सैनिक खड़ा मिलता है। सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता सिर्फ उसकी वर्दी बदलती है। वह गांव और समाज का मार्गदर्शक बनकर प्रेरणा देता रहता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये तक की संपत्ति पर स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी। पहले यह छूट 20 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर मिलती थी। सीएम योगी ने वीरता पुरस्कार की राशि दोगुना करने का भी ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है। यहां लगभग 20 लाख लोगों का सैनिक परिवार निवास करता है। देश में हर साल लगभग 60 हजार सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं। इनमें से करीब 12 हजार अकेले उत्तर प्रदेश के होते हैं। इस धरती ने जगन्नाथ सिंह, वीर अब्दुल हमीद, कैप्टन मनोज पांडेय और योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीर दिए हैं। यहां अनेक परिवार ऐसे हैं जिनमें पहले दादा फिर पिता और उसके बाद बेटे-बेटियों ने भी वर्दी पहनी है। बुलंदशहर और गाजीपुर में ऐसे उदाहरण हैं। गाजीपुर का गहमर गांव बड़ी संख्या में जवान देने के लिए जाना जाता है। मैं मां भारती के वीर सपूतों के बलिदान और समर्पण को कोटि-कोटि नमन करता हूं।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को सजा में छूट देने का बिहार सरकार का फैसला रद्द किया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित 5 आतंकी हैंडलर्स की 29 कनाल संपत्ति जब्त की
केरल के स्कूल में दोस्तों को दिखाने के लिए बंदूक लेकर पहुंचा छात्र, गलती से चली गोली, छात्र घायल