October 16, 2026

सुंदरनगर में 224 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

arrest

मंडी, 15 जुलाई 2026: थाना सुंदरनगर की पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक बड़े नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस दल ने पुंघ फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक पैदल राहगीर पर संदेह होने पर उसे रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पिठ्ठू बैग से 224 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान कमल (26 वर्ष) पुत्र-निवासी गांव पंजैहटी, डाकघर तल्याहड़, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

यह भी देखें: हिमाचल में नशा तस्करों पर शिकंजा, घुमारवीं पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार